फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला ने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी थी, एक समय ऐसा आया जब सड़क पर सोना पड़ा

Sun, 04 Aug 2019 12:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shashikala - फोटो : social media
70 के दशेक की हिट एक्ट्रेस शशिकला आज 87 साल की हो चुकी हैं । उन्होंने करीब 100 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया । फिलहाल वो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं । शशि का पूरा नाम शशिकला जावलकर है । शशि एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं । उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया । वहीं पर्सनल लाइफ में भी उन्हें दुख मिले । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
shashikala - फोटो : social media
शशिकला के पिता का सोलापुर में एक कपड़ों के बहुत बड़ा बिजनेस था । उनके पास 6 बिल्डिंग थी । शशिकला ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'मेरे पिता पूरी कमाई अपने छोटे भाई को भेज देते थे । वो लंदन में पढ़ाई कर रहा था । हम 6 भाई-बहन थे । पिता ने अपने परिवार से जयादा भाई की जरूरतें पूरी कीं ।'
विज्ञापन

3 of 7
shashikala - फोटो : social media
'एक समय ऐसा आया जब उनके छोटे भाई यानी मेरे चाचा की बहुत अच्छी नौकरी लग गई । लेकिन तब वो हमारे परिवार को भूल गए । मेरे पिता दिवालिया हो गए । वो दिन बहुत मुश्किल भरे थे । करीब 8 दिन तक हम लोगों को खाना नहीं मिला । हम लोग इंतजार करते थे कि कोई हमें अपने घर पर लंच के लिए इनवाइट कर ले ।'
 

4 of 7
shashikala - फोटो : social media
'इसके बाद मेरे पिता से बहुत से लोगों ने कहा कि शशिकला देखने में सुंदर है और अच्छी एक्टिंग भी कर लेती है । उसे फिल्मों में काम मिल जाएगा । तब मेरे पिता परिवार के साथ मुंबई आ गए । मैं 11 साल की थी। मैंने एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो जाकर काम ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान मेरी मुलाकात एक्ट्रेस और सिंगर नूरजहां से हुई। नूरजहां को मैं अच्छी लगी और उन्होंने अपने पति से कहकर मुझे फिल्म में काम दिलवा दिया।'
विज्ञापन

5 of 7
shashikala - फोटो : social media
इस तरह शशिकला ने 1945 में फिल्म 'जीनत' में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मिले थे। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद शशिकला ने एक्टर केएल सहगल के रिलेटिव ओम प्रकाश सहगल से शादी कर ली। कुछ वक्त दोनों का काफी अच्छा गुजरा। इस दौरान शशिकला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होने लगे।
विज्ञापन

6 of 7
shashikala - फोटो : social media
दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि एक दिन शशिकला ने घर-परिवार और बेटियों को छोड़ दिया और एक शख्स के साथ विदेश चली गईं। ये उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। इस बात के बारे में शशिकला ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जिस शख्स के साथ मैं विदेश गई उसने मुझे मेंटली और फिजिकली खूब टॉर्चर किया। बड़ी मुश्किल से खुद को बचाकर इंडिया लौटी' । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shashikala - फोटो : social media
'वापस आकर मैं पागलाें की तरह सड़क पर घूमती थी । फुटपाथ पर सोती थी । कोई कुछ हाथ में खाने के लिए रख देता था तो वो खा लेती थी । शांति की तलाश में आश्रम और मंदिरों में भटकती रहती थी ।' फिर वो कोलकाता गईं और मदर टेरेसा के साथ 9 साल रहीं। लोगों की सेवा की। जब थोड़ी शांति मिली तो दोबारा मुंबई आकर फिल्मों में काम शुरू किया। शशिकला फिलहाल अपनी छोटी बेटी और दामाद के साथ रहती है। बड़ी बेटी की कैंसर की वजह से मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें