फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA पर शबाना आजमी ने किया प्रदर्शनकारियों का समर्थन, कहा- 'जो मुझको जिंदा जला रहे हैं वो बेखबर हैं'

Thu, 19 Dec 2019 05:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shabana azmi
देशभर के कई हिस्सों में नागरिकता कानून (CAA) और NRC का विरोध किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन पर बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इसके समर्थन में है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। वहीं हाल ही में हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है। शबाना ने इन प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
shabana azmi
शबाना ने एक वीडियो के जरिए इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शबाना प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रही हैं। इसी के साथ इस वीडियो के अंत में शबाना कैफी आजमी का एक शेर कह रही हैं।

'आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है,
आज की रात न फुटपाथ पे नींद आएगी,
सब उठो, मैं भी उठूं, तुम भी उठो, तुम भी उठो,
कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जाएगी।'

 
विज्ञापन

3 of 5
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ अगले वीडियो में शबाना प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कह रही हैं, 'मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी आवाज को दबाने की बजाय सरकार हमारी आवाज को सुने। आज के लोग जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। और अफसोस है कि मैं ज्यादती तौर पर शामिल नही हो पाई। क्योंकि मैं हिन्दुस्तान के बाहर हूं। लेकिन मैं अपील करती हूं कि किसी तरह की हिंसा ना हो।'
 

4 of 5
शबाना आजमी
इसी तरह शबाना ने लगातार एक के बाद एक ट्वीट के जरिए वीडियो साझा किए हैं। अपने अगले वीडियो में शबाना, जावेद अख्तर का एक शेर बोल रही हैं और अंत में कहती हैं, 'I Stand Against CAA'.
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shabana azmi
इन वीडियो के जरिए शबाना ने देश के हालातों पर अपना पक्ष रखा है। शबाना इन प्रदर्शनकारियों के पूरी तरह से समर्थन में हैं। शबाना के अलावा स्वरा भास्कर, जीशान अय्युब, अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर जैसे कई सितारे इस प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें