दिवाली नजदीक है और ऐसे में बॉलीवुड सिलेब में प्री-दिवाली पार्टी देने का क्रेज चल रहा है। अभी तक अर्पिता खान शर्मा, शाहरुख खान प्री-दिवाली पार्टी दे चुके हैं। खबर है कि डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने भी प्री-दिवाली पार्टी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
sara ali khan
इस पार्टी की खास बात ये रही कि इसमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान वही अनारकली ड्रेस पहनकर आई जो उन्होंने आज से पांच साल पहले अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी। आपके सामने हम दो तस्वीरें पेश कर रहें हैं अगर आप गौर से देखें तो आपको भी यकीन होगा कि सारा का ये वही अनारकली सूट है जो उन्होंने मम्मी-पापा की रिसेप्शन पार्टी में पहना था।
विज्ञापन
3 of 4
sara ali khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा में पांच साल के अंदर फिजिकली काफी बदलाव आया है। वो पहले से हेल्दी नजर आ रही हैं। बॉलीवुड में अकसर बड़ी गहराई से ये देखा जाता है कि कौन-सा सिलेब्रेटी कौन-सी ड्रेस या सूट पहनकर आया या आई है।
बॉलीवुड सिलेब को पार्टियों में अकसर नये लुक के साथ ही देखा जाता है। अगर कोई सिलेब कोई ड्रेस दोबारा पहनता हुआ नजर आता है तो उस पर कमेंट्स और खबरें बनने में समय नहीं लगता। बता दें कि सारा फिल्म 'केदारनाथ' में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके हीरो सुशांत सिंह राजपूत होंगे। फिल्म 2018 में रिलीज होगी लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। फिल्म को डायरेक्टर अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहें हैं।