फिल्मों के सेट से हीरोइनों के बीच झगड़े की खबरें आना आम बात है। ऐसी ही गॉसिप एक मशहूर बॉलीवुड वेबसाइट पर भी चल रही थी, जिसमें फिल्म 'वीरे दे वेडिंग' के सेट पर सोनम कपूर और करीना कपूर के बीच कैट फाइट की बातें कही गई थी।
#VeereDiWedding pic.twitter.com/nry5M3GBB5
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) October 16, 2017
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जिसके बाद सोनम कपूर ने इन बातों को कोरी अफवाह करार देते हुए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस तरह की खबरों को बेकार, गैर जिम्मेदाराना और महिलाओं को परेशान करने वाला कहा।
विज्ञापन
3 of 5
twitter tv
सोनम ने ट्विटर पर अपने पोस्ट के माध्यम से कहा, 'प्रिय वेबसाइट, आप भले ही अपने 'ब्लाइंड आइटम्स' में महिलाओं के आपस में लड़ने की खबर छाप कर कुछ क्लिक्स पा सकते हैं लेकिन यह सच नहीं हो सकता है।'
4 of 5
Veere Di Wedding
सोनम ने अपने बयान में साफ किया है कि अगर कुछ महिलाएं साथ काम कर रही हैं इसका मतलब यह जरूर नहीं कि वहां 'कैट फाइट' हो। सोनम ने लिखा कि वह हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे और ऐसे ही शानदार फिल्में करते रहेंगे।
बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म है। जिसका दिल्ली शेड्यूल खत्म हो चुका है और दिल्ली शेड्यूल पूरा होने पर फिल्म की टीम ने ग्रांड पार्टी एन्जॉय की, जिसमें लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर भी मौजूद रहीं।