फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan Video: अलग अंदाज में नजर आईं सारा अली खान, रिपोर्टर बन फैंस को दिखाई भारत की खूबसूरती

Tue, 01 Mar 2022 02:23 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके चुलबुले अंदाज को फैंस खूब पसंद करते हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ‘नमस्ते दर्शकों’ कहते हुए रिपोर्टर वाले अंदाज में लौट आई हैं। सारा लंबे समय के बाद अपने फैंस के लिए ट्रैवलर वाले अवतार में लौटी हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
फैंस को भा रहा सारा का वीडियो
अपने लेटेस्ट वीडियो में सारा अली खान दर्शकों को देश के अलग-अलग हिस्से दिखा रही हैं। सारा ने एक घुमक्कड़ की तरह पहाड़, समंदर, हरियाली जैसे नजारों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
आने वाली है सारा की नई फिल्म 
जल्द ही सारा अली खान की नई फिल्म ‘लुकाछुपी-2’ रिलीज होने वाली है। लुकाछुपी - 2 की शूटिंग सारा ने पिछले महीने ही खत्म की है। सारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत केदारनाथ से की थी। इसके बाद सारा ने कुली नंबर 1, सिंबा और अतरंगी रे जैसी फिल्में कर दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई।

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सारा 
सारा अली खान का एक्टिंग करियर भले ही ज्यादा तेज रफ्तार से आगे नहीं बढ़ रहा लेकिन, वे सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 39.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
अभिनेता सैफ अली खान और नब्बे के दशक की अभिनेत्री अमृता सिंह सिंह और शर्मिला टैगोर की नातिन हैं। नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा के पिता नहीं चाहते थे कि वह कभी भी फिल्मों में आएं। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा था कि वह चाहते हैं कि सारा न्यूयॉर्क में आराम से काम करें क्योंकि बॉलीवुड में काम हमेशा नहीं रहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें