सैयामी खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीसीसीआई की शाखा डीसीसीआई ने फिल्म ‘घूमर’ की खास स्क्रीनिंग का ये आयोजन किया। बता दें कि डीसीसीआई, बीसीसीआई की ही एक शाखा है जो दिव्यांग क्रिकेटर्स के लिए टूर्नामेंट का आयोजन करती है। डीसीसीआई को जैसे ही इस बात की खबर मिली कि फिल्म 'घूमर' एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखना प्रेरणादायक अनुभव साबित हो सकता हैं, उन्होंने फिल्म के निर्माताओं और अभिनेत्री सैयामी खेर से संपर्क किया और फिल्म की खास स्क्रीनिंग की इच्छा जताई।