फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती ने 'गीतांजलि' पढ़ते हुए शेयर की फोटो, लिखा- 'एक सवाल और एक अफसोस...'

Mon, 12 Apr 2021 10:39 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में चली जांच के दौरान रिया को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्हें कुछ दिन जेल में बिताने पड़े थे, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे थे। लंबे समय से रिया ने अपने सोशल मीडिया से कोई पोस्ट साझा नहीं की थी। लेकिन अब रिया सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं और उन्होंने फिर से एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो रवींद्रनाथ टैगोर की मशहूर किताब 'गीतांजलि' को पढ़ती हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस रिया इस फोटो में पीले रंग का कुर्ता पहने हुए काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते इस किताब की कुछ लाइनें भी लिखी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
फोटो शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'एक सवाल और एक अफसोस 'ओह' और 'कहां'? हजारों धाराओं के आंसू में पिघल गए और आश्वासन की बाढ़ में दुनिया को ले लिया कि 'मैं हूं'- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि।' रिया की इस पोस्ट पर उनकी करीबी दोस्त शिबानी दांडकर और सिद्धांत कपूर ने कमेंट किया है।
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी को सकारात्मक तरीके से लेने के जज्बे को देखकर अच्छा लग रहा है। हमेशा शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देश रूमी जाफरी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें