फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस को लोग मानने लगे थे सलमान की असल मां, ये हैं 7 किरदार जो आज भी हैं सुपरहिट

Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रीमा लागू
बॉलीवुड में सलमान-शाहरुख जैसे सुपरस्टार की 'मां' का रोल निभाने वाली रीमा लागू का निधन एक साल पहले आज ही के दिन यानी 18 मई 2017 को हुआ था। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। तबीयत खराब होने पर रीमा लागू को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल से की थी। रीमा को उस समय पहचान मिली जब उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया। इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था। इसके बाद से रीमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। आइए जानते हैं रीमा की वो 7 बड़ी फिल्में जिसमें उन्होंने लीड रोल भले ना प्ले किया हो लेकिन वो बॉलीवुड की फेमस 'मां' जरूर बन गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रीमा लागू
मैंने प्यार किया- यही फिल्म थी जिससे रीमा लागू को बॉलीवुड में पहचान मिली। सलमान खान की 'मां' के किरदार में रीमा लागू खूब फबी थीं। इसके बाद रीमा लागू ने कई फिल्मों में सलमान की मां का किरदार निभाया। एक वक्त ऐसा भी आया जब असल जिंदगी में लोग उन्हें सलमान खान की मां कहकर पुकारने लगे थे।
विज्ञापन

3 of 8
रीमा लागू
वास्तव- इस फिल्म में रीमा लागू ने संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था। फिल्म जहां बॉक्स आफिस पर हिट रही थी वहीं रीमा लागू को मां के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

4 of 8
रीमा लागू
जुड़वा- डेविड धवन की इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसका रीमेक भी बना जिसमें वरुण धवन ने सलमान खान का रोल किया।
विज्ञापन

5 of 8
रीमा लागू
हम साथ-साथ हैं- रीमा लागू शायद फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की फेमस रील 'मां' हैं। 'मैंने प्यार किया' के बाद सूरज ने अपनी लगभग अपनी हर फिल्म में रीमा लागू को 'मां' का रोल दिया जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। 'हम साथ साथ हैं' में रीमा ने सैफ अली खान, सलमान खान और मोहनीश बहल की मां का रोल प्ले किया था।
विज्ञापन

6 of 8
रीमा लागू
कुछ-कुछ होता है- करण जौहर की इस फिल्म में रीमा लागू ने काजोल की मां का किरदार निभाया था। बड़े-बड़े कलाकार होने के बावजूद रीमा लागू ने इस फिल्म में काम कर सभी का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

7 of 8
रीमा लागू
हम आपके हैं कौन- सूरज बड़जात्या की एक और फिल्म में रीमा लागू को 'मां' बनने का मौका मिला। इस फिल्म में रीमा ने माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे की मां का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने 'आज हमारे दिल में अजब सी' में रीमा को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
रीमा लागू
कल हो ना हो- इस फिल्म में रीमा को शाहरुख खान की रील 'मां' बनने का मौका मिला था। हर बार की तरह इस फिल्म में भी रीमा 'मां' के किरदार में खूब जंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें