सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से ड्रग्स का एंगल सामने आया है तभी से बॉलीवुड में अफरा- तफरी मची हुई है। बॉलीवुड की बड़ी- बड़ी अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम इस मामले में जुड़ने से ये मामला और भी ज्यादा लाइम लाइट में आ गया है। वहीं अब ड्रग्स मामले में मीडिया ट्रायल से परेशान होकर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली उच्च न्यायाल की ओर रुख किया है।