फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विरुष्का' को पैकेट गिफ्ट करना चाहती हैं राखी, बताई अजीबोगरीब वजह, VIDEO हो रहा वायरल

Mon, 25 Dec 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इटली में हुई शादी के बाद अब भारत में जश्न का दौर शुरू हो चुका है। इटली के एक मशहूर रिसोर्ट में बेहद करीबी लोगों के बीच सात फेरे लेने के बाद पहले इस कपल ने 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में पहला रिसेप्शन रखा। अब 26 दिसंबर को मुंबई के हाईराइज होटल सेंट रेजिस में दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन होना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली के ताज होटल में हुए पहले रिसेप्शन में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। मोदी जी ने स्टेज पर पहुंचकर इस नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया था। 'विरुष्का' को स्टेज पर मोदी द्वारा दिया गया लाल गुलाब मीडिया में काफी चर्चाओं में रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : SELF
अब पीएम मोदी के बाद बीटाउन की एक डांसर-एक्ट्रेस ने विराट-अनुष्का को अजीबोगरीब गिफ्ट देने की इच्छा जताई है। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत को खबरों में रहना अच्छी तरह आता है। अब राखी सावंत ने ऐलान कर दिया है कि वो विराट-अनुष्का को गिफ्ट में कंडोम देना चाहती हैं। 

4 of 7
जी हां, आपने सही सुना, हर वक्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राखी कुछ न कुछ ऐसा कर बैठती हैं कि मीडिया की सुर्खियां बटोर ले जाती हैं। अगली स्लाइड में जानिए आखिर राखी ने 'विरुष्का' को कंडोम गिफ्ट करने के पीछे क्या वजह बताई।
विज्ञापन

5 of 7
राखी ने कहा है कि उनकी दिली इच्छा है कि be-bey नाम के जिस कंडोम ब्रांड को वो एंडोर्स कर रहीं हैं, उसके पहले कस्टमर ये सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने। अपने इस वीडियो में राखी कहती हैं कि, 'सेलेब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों बहुत ही प्यारे कपल हैं और मैं चाहती हूँ कि दोनों सुरक्षित रहें और अलग अलग फ्लेवर्स के साथ अपनी सेक्सुअल लाइफ का मजा लें। अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
अभी कुछ ही दिन हुए हैं जब राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था और उसमें अपने फेवरेट कंडोम फ्लेवर के बारे में बता रही थी। कुछ दिनों पहले राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके एक लड़के को अपना होने वाला दूल्हा बताते हुए कहा था कि, 'मोदी जी मिलिए अपने होने वाले दामाद से'।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उसके पहले पीएम मोदी को लेकर राखी सावंत एक बार और विवादों में रही थीं। जब राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शार्ट ड्रेस में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें बनी हुईं थीं। इसके बाद राखी सावंत के खिलाफ FIR तक दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें