फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा अटैक के दो महीने बाद लता को आई शहीदों की याद, भेजी 1 करोड़ की मदद

Tue, 16 Apr 2019 01:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lata mangeshkar - फोटो : file photo
पुलवामा आतंकी हमले को 2 महीने हो चुके हैं। इस आतंकी हमले में कई भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इन शहीद परिवारों की मदद के लिए आम हो या खास हर कोई आगे आया था। इस कड़ी में लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का नाम भी जुड़ गया है। लता मंगेशकर ने शहीदों के परिवारों को करोड़ों रुपए दान किए हैं। इस बात की जानकारी दीनानाथ मंगेशकर (Deenanath Mangeshkar) के पोते आदिनाथ मंगेशकर ने दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
d - फोटो : file photo
मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड्स के अनाउंसमेंट के दौरान आदिनाथ मंगेशकर (Adinath Mangeshkar) ने इस बात की जानकारी दी थी। आदिनाथ ने बताया कि लता मंगेशकर निजी खाते से एनजीओ भारत के वीर को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता दे रही है। इसके अलावा मंगेशकर परिवार और उनके दोस्त मिलकर 11 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि कश्मीर के बीएसएफ जवानों के परिवारवालों को देंगे। इस मौके पर लता मंगेशकर की बहन ऊषा और भाई हृदयनाथ मंगेशकर मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'भारत के वीर' भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही वेबसाइट है जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों को मदद की जा सकती है। पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जिस वक्त यह हमला हुआ था उस वक्त भी बॉलीवुड के कई सितारों ने शहीद परिवार को आर्थिक मदद की थी। इसमें अक्षय कुमार सहित अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है। 

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों से शहीद परिवार के लोगों की मदद करने की अपील भी की थी। अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा था- 'पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे। हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का। इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh and Akshay - फोटो : Amar Ujala
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी आर्थिक सहायता की थी। बिग बी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की थी। कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 2 करोड़ की राशि डोनेट की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें