फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री पूजा बत्रा ने गोवा में मस्ती करते हुए साझा कीं तस्वीरें, फैंस बोले- खूबसूरत

Wed, 24 Mar 2021 01:17 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बत्रा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते पूजा बत्रा सुर्खियों में छा गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा बत्रा - फोटो : Instagram
इन दिनों पूजा गोवा में इंजॉय कर रही हैं और वहां से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में पूजा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा बत्रा - फोटो : Instagram
ये पहली बार नहीं है जब पूजा बत्रा अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं और लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें उनका हॉट लुक फैंस को काफी पसंद आया था।

4 of 5
पूजा बत्रा - फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी', 'दिल ने फिर याद किया' और 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री पूजा बत्रा ने साल 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सोनू एस आहलूवालिया से शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों ने साल 2011 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा बत्रा और नवाब शाह - फोटो : Instagram
इसके बाद पूजा फिल्म 'लक्ष्य', 'डॉन 2', 'भाग मिल्खा भाग' और 'दिलवाले' फेम एक्टर नवाब शाह के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। 4 जुलाई 2019 को दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज रीति से शादी कर रचाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें