फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल खरीदने गईं फराह खान ने हटाया अपना मास्क, यूजर्स बोले- क्या कॉमन सेंस बेच के खरीद लिए आम

Tue, 23 Mar 2021 11:52 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान - फोटो : Instagram
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में वहां लोगों को लगातार सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन हाल ही में फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फराह आम खरीदती हुई नजर आ रही हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
फराह खान - फोटो : Instagram
दरअसल, फराह खान अपने घर से आम खरीदने के लिए निकलीं। फराह ग्रे कलर की लोअर-टीशर्ट में नजर आ रही हैं और उन्होंने मास्क लगाया हुआ है। आम के ठेले के पास पहुंचकर वो फल वाले से दाम पूछती हैं और अच्छे आम देने को कहती हैं। इसके बाद फराह एक-दो आम लेकर उसे सूंघती हैं। आम सूंघने के दौरान फराह ने अपना मास्क निकाला।
 
विज्ञापन

3 of 5
फराह खान - फोटो : अमर उजाला
बस फिर क्या था, फराह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। मुंबई में कोरोना के बढ़ते केसेस के बीच लोगों को फराह की ये लापरवाही पसंद नहीं आई और यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। बता दें कि फराह के इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है।

4 of 5
फराह खान - फोटो : Insatagram- @farahkhankunder
यूजर ने लिखा, 'मास्क उतार के आम कौन सूंघता है कोविड टाइम में, वो भी महाराष्ट्र में। ओ भाई मारो मुझे, कॉमन सेंस बेच के आम खरीद लिए क्या।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'आखिर इन्फेक्शन तो नाक से पहुंच ही गया।' एक यूजर ने लिखा, 'आपके मास्क पहनने का क्या फायदा है फिर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराह खान
बता दें कि फराह खान बॉलीवुड की एक जानी-मानी कोरियोग्राफर होने के साथ ही फिल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर', ‘ओम शांति ओम' और ‘तीस मार खान' जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा फराह 100 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी भी कर चुकी हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शिरीष कुंदर से शादी रचाई है और उनके तीन बच्चे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें