फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Rohatgi: अभिनेत्री पायल रोहतगी ने मांगी पिता के इलाज के लिए मदद, ट्रोलिंग का हो रही हैं शिकार

Wed, 04 Dec 2024 06:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री पायल रोहतगी अकसर ही अपने बयानों और विवादों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। इस समय वह अपने पिता के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगने के कारण ट्रोल हो रही हैं। क्या है पूरा मामला जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। जिसमें वह अपने पिता के इलाज के लिए पैसों की मदद मांग रही हैं। इस पोस्ट के बाद से ही कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला विस्तार से जानिए। 
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi

पोस्ट में साझा की पिता की बीमारी 
पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट की है, उसमें बताया है कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मैंने बहुत सोच-विचार के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का फैसला किया है। हमारे देश में इलाज बहुत महंगा है। मिडिल क्लास के पास एक लिमिट में ही पैसा होता है। मेरे पिता को बीमा कंपनी से मदद नहीं मिल रही है, जबकि उन्होंने अपना प्रीमियम समय पर चुकाया था। मेरे पिता ने कहा है कि इस बारे में मैं सोशल मीडिया पर जानकारी दूं।’

 
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi

मांगी पैसों की मदद 
पायल आगे लिखती हैं, ‘मेरे पिता के लिए क्राउड फंडिंग यानी डोनेशन की जरूरत है। वह एक सीनियर सिटीजन हैं, उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हैं, यह बीमारी उन्हें साल 2018 में हुई।' पायल ने पोस्ट के साथ अपने पिता की बीमारी के सभी मेडिकल पेपर और बैंक अकांउट नंबर भी शेयर किया है। साथ ही अपने फैंस से पैसों की मदद मांगी है। 


4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोल हो रही हैं पायल 
कुछ देर पहले ही पायल ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर की है। इसके बाद से वह ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर उनकी पोस्ट पर लिख रहे हैं कि एक सेलिब्रिटी होने के बावजूद वह अपने पिता का इलाज नहीं करा पा रही हैं। वहीं कुछ लोग पायल को इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
पहले भी विवादों में फंसी पायल  
इस समय तो पायल मुश्किल में नजर आ रही हैं, वह अपने पिता के लिए इलाज के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन इससे पहले वह सोशल मीडिया पर दिए अपने बयानों के कारण मुश्किल में पड़ चुकी हैं। इस कारण उन्हें एक बार जेल तक जाना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें