फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nutan Birthday: अभिनेत्री बनने वाली पहली मिस इंडिया थीं नूतन, 10 तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस के अनदेखे अंदाज

Sat, 04 Jun 2022 12:50 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी फिल्म सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नूतन अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। चार जून 1936 को जन्मी नूतन ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीतने वाली पहली एक्ट्रेस थीं।
विज्ञापन
1 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media

हिंदी फिल्म सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नूतन अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। चार जून 1936 को जन्मी नूतन ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीतने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। अपने दमदार अभियन करियर के दौरान एक्ट्रेस ने करीब 70 फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर देखें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें- 

विज्ञापन

2 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीरे में नूतन को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होगा। इसमें नूतन अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में नूतन के साथ उनकी मां, बहन तनूजा और भाई भी नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नूतन ने साल 1958 में आई फिल्म 'दिल्ली का ठग' में ऑनस्क्रीन स्विमसूट पहना था। एक्ट्रेस ने फिल्म में एक स्वीमिंग और डाइविंग चैंपियन की भूमिका निभाई थी।

4 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media

अब इस तस्वीर को देखिए इस फोटो में बॉलीवुड अभिनेत्री बीबीसी रेडियो के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अपनी बहन तनुजा के साथ नूतन नजर आ रही हैं।

 

विज्ञापन

5 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media
अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वालीं अभिनेत्री नूतन 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। ये रिकॉर्ड उनके नाम तीस साल तक रहा।
विज्ञापन

6 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media

इस तस्वीर में एक्ट्रेस नूतन अपने पति रजनीश बहल और बेटे मोहनिश बहल के साथ नजर आ रही हैं। उनका बेटा मोहनिश बहल आज इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं।

विज्ञापन

7 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media

इस तस्वीर में नूतन हिंदी के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर के साथ 1960 में आई फिल्म 'बसंत' में नजर आ रही हैं। बता दें कि नूतन के शम्मी कपूर से अफेयर के खूब चर्चे रहे थे।

 

8 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media

नूतन के करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्म ‘नल दमयंती’ से हुई। इसी दौरान उन्होंने ‘मिस इंडिया’ में हिस्सा लिया और इसे जीता। इस टाइटल को पाने वाली वे पहली एक्ट्रेस थीं।

 

9 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media

नूतन ने स्क्रीन पर साड़ी में लिपटी शांत, सरल और सुलझी हुई महिला का किरदार तो  निभाया ही साथ ही स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक वह बोल्ड कपड़ों में भी नजर आईं।

 

10 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Instagram

इस तस्वीर को गौर से देखिए। इस फोटो में नूतन अपने बेटे मोहनीश और अपने दौर की खूरसूरत अदाकार रेखा के साथ पोज दे रही हैं।

 
विज्ञापन

11 of 11
अभिनेत्री नूतन - फोटो : Social media

अपने की टॉप अभिनेत्रियों में से एक नूतन का स्टारडम ऐसा था कि नूतन को शादी के बाद भी फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों में कास्ट करने को तैयार रहते थे। इतना ही नहीं उन्हें फिल्म में हीरो की बराबरी का किरदार मिलता था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें