रतन राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
रतन राजपूत
अभिनेत्री रतन राजपूत का नाम टीवी की बेहतरीन हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'संतोषी मां', 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं है, लेकिन कुछ सालों किसी भी शो का ऑफर नहीं मिला है। एक्ट्रेस व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। रतन यूट्यूब विज्ञापनों के जरिए भी लाखों कमा रही हैं।