फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 की उम्र में अभिनेत्री निम्मी का निधन, तबस्सुम से महेश भट्ट तक ने ऐसे कहा अलविदा

Thu, 26 Mar 2020 10:11 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tabassum, Nimmi and Mahesh Bhatt - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी (Nimmi) का 25 मार्च की शाम मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन की खबर से बॉलीवुड गमगीन है। जानिए किस सितारे ने क्या ट्वीट कर अभिनेत्री निम्मी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता ऋषि कपूर ने निम्मी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा- 'RIP...प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका शुक्रिया। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।'
 
विज्ञापन

3 of 5
mahesh bhatt
ऋषि के अलावा महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। महेश भट्ट ने लिखा- 'आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।' 
 

4 of 5
tabassum - फोटो : file photo
पुराने जमाने की अदाकारा तबस्सुम ने भी ट्वीट कर निम्मी को अलविदा कहा। तबस्सुम ने ट्वीट किया- 'अभी पता चला है हमारी प्यारी निम्मी आप इस दुनिया से चले गए हैं। निम्मी आपकी और मेरी पुरानी और सुनहरी यादें हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
javed jaffery - फोटो : social media
अभिनेता जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर निम्मी को भावभीनी श्रंद्धाजलि दी। जावेद जाफरी ने ट्वीट किया- 'बेहद सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री और अच्छी इंसान का निधन हो गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे निम्मी जी।' 
 

मुंह को पॉलीथीन से बांधकर शेफाली शाह ने शेयर किया वीडियो, बताया कितना खतरनाक है कोरोना वायरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें