Mrunal Thakur
टीवी से लेकर सिल्वर स्क्रीन और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म तक का सफर कैसा रहा।
टीवी से लेकर अब तक का सफर मेरा बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। इस दौरान मुझे उन लोगों की भी मानसिकता बदलनी पड़ी। इस इंडस्ट्री में मेरा करीब सात से आठ साल का संघर्ष है। वैसे तो जिस दिन मैं पहली बार कैमरे के सामने पहुंची, मैं उसी दिन सफल हो गई क्योंकि इंडस्ट्री में बहुत लोग इस मौके को पाने के लिए भी तरसते हैं।