फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनालिसा ने धूमधाम से की ननद की शादी, रस्में निभाते एक्ट्रेस की तस्वीरें हो रहीं वायरल

Tue, 11 Feb 2020 03:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
monalisa - फोटो : social media
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहती हैं । इस बार मोनालिसा एक खास वजह से चर्चा में हैं । दरअसल, मोनालिसा की ननद रिया सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं । रिया की शादी की तस्वीरें सेशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । मोनालिसा ने खुद इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । एक नजर डालते हैं रिया सिंह की शादी की तस्वीरों पर... 
विज्ञापन

2 of 5
monalisa - फोटो : social media
मोनालिसा अपनी ननद को बहन की तरह प्यार करती हैं । मोनालिसा ने शादी की सभी रस्में निभाईं । शादी के दिन रिया ने पीले रंग का जोड़ा पहना और फेरे लेते नजर आईं । वहीं रिया के पति क्रीम कलर का पजामा कुर्ता पहने नजर आए । कुछ तस्वीरों में वो रिया की मांग में सिंदूर भरते भी नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
riya singh - फोटो : social media
ननद की शादी में मोना ने पीच कलर का खूबसूरत लहंगा पहना । बड़े मांग टीके और ईयरिंग के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा लिया । मोनालिसा ने जैसे ही इस वेडिंग सेरेमनी में एंट्री मारी, हर किसी की निगाह उन पर ही जा टिकी। इन दिनों मोनालिसा टीवी सीरियल 'नजर' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं । 

4 of 5
monalisa - फोटो : ssocial media
इस शो में लोग मोनालिसा को बहुत पसंद कर रहे हैं । बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है । उनका जन्म 1982 में बंगाल में हुआ था । मोना ने हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा साल 2016 में बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी बनकर पहुंची थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
monalisa - फोटो : social media
इसी शो में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी । इसके बाद से दोनों साथ हैं । विक्रांत भी एक एक्टर हैं और आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे। इसके अलावा विक्रांत मोनालिसा के साथ टीवी रियलिट शो 'नच बलिये' में भी नजर आ चुके हैं । 

टीवी में आने से पहले मॉडलिंग करते थे सिद्धार्थ शुक्ला, 12 साल पहले की तस्वीरों में पहचानना मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें