फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक थी ये हीरोइन, लकवा मारने से हुई थी ऐसी हालत डर गए थे सभी

Thu, 03 Aug 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
कल्पना मोहन
शम्मी कपूर और देव आनंद जैसे सुपर स्टार के काम कर चुकी एक्ट्रेस कल्पना मोहन 60 के दशक की पॉपुलर हीरोइन बनकर उभरी थीं। कल्पना मोहन की पहली फिल्म 'प्रोफेशर' 1960 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कल्पना ने शम्मी कपूर के साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे। 

यह भी पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा


   
विज्ञापन

2 of 10
कल्पना मोहन
कल्पना मोहन ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वो बड़ी-बड़ी हीरोइनों के लिए खतरा बन गई थीं। कल्पना अच्छी एक्ट्रेस के साथ एक ट्रेंड कथक डांसर भी थीं। इस फिल्म के बाद हर जगह कल्पना चर्चा में आ गई थीं। तभी देव आनंद की भी नजर कल्पना पर पड़ी। 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा के आए ऐसे दिन, अब ये काम करने को हुए मजबूर
विज्ञापन

3 of 10
कल्पना मोहन
उन्होंने अपनी फिल्म 'तीन देवियां' में उन्हें साइन कर लिया। उस समय की पॉपुलर एक्ट्रेस नंदा और सिमी गरेवाल के साथ कल्पना ने जोड़ी बनाई। इस फिल्म ने भी रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कल्पना की आंखें बेहद खूबसूरत थीं। हर कोई उनकी आंखों की तारीफ करते नहीं थकता था।

4 of 10
कल्पना मोहन
कल्पना ने करीब 10 साल तक फिल्मों में काम किया। उनक करियर काफी छोटा रहा लेकिन जब तक वो फिल्मों में रहीं, दूसरी हीरोइनों के लिए खतरा बनी रहीं। श्रीनगर में जन्मीं कल्पना मोहन के पिता अवनी मोहन एक फ्रीडम फाइटर थे। अवनी पंडित जवाहर लाल नेहरू के काफी करीब ‌थे।
विज्ञापन

5 of 10
कल्पना मोहन
कल्पना कथक डांसर थीं इसलिए जब भी राष्ट्रपति भवन में कोई बड़ा फंक्‍शन होता था तब नेहरू, कल्पना को डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाते थे। एक्टर बलराज साहनी ने जब पहली बार कल्पना को देखा ‌तो उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका दिया। कल्पना का असली नाम अर्चना था लेकिन बाद में उन्होंने नाम बदल लिया।
विज्ञापन

6 of 10
कल्पना मोहन
जब कल्पना ने फिल्मों में काम करना शुरू तो उन्होंने एक फिल्म में मधुबाला जैसी सुपरस्टार को भी रिप्‍लेस कर दिया था। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली थी लेकिन मधुबाला को किसी फिल्म में रिप्‍लेस करना, ये एक बड़ी बात थी। 'प्रोफेसर' कल्पना की तीसरी फिल्म थी जो सुपरहिट हुई थी।
विज्ञापन

7 of 10
कल्पना मोहन
शम्मी कपूर के साथ इतनी बड़ी हिट देने के बावजूद जब डायरेक्टर्स ने फिर से शम्मी और कल्पना की जोड़ी बनानी चाही तो शम्मी ने उनके साथ काम करने से मना कर ‌दिया। शम्मी का कहना था कि वो सनकी हैं। कल्पना को अपने 10 साल के करियर में सोलो फिल्में कम ही मिलीं। उन्होंने कई फेमस एक्ट्रेस के साथ ही काम किया।

8 of 10
कल्पना मोहन
शम्मी कपूर उस वक्त के पॉपुलर हीरो में से एक थे। उनके कल्पना को सनकी कहने के बाद से हीरो ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। डायरेक्टर्स भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगे। कल्पना फेमस होना चाहती थीं। लेकिन अपने गिरते करियर को देखकर वो डिप्रेशन में जाने लगीं। तभी उनकी लाइफ में राइटर सचिन भौमिक आएं। 

9 of 10
कल्पना मोहन
कल्पना ने सचिन से शादी कर ली। शादी के बाद वो फिल्मों से गायब हो गईं। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। जल्द ही दोनों का डिवॉर्स हो गया। इसके बाद 1967 में कल्पना ने एक नेवी ऑफिसर से शादी की। दोनों के एक बेटी प्रीति भी हुई। कल्पना के पति की ज्यादा कमाई नहीं थी। कल्पना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके ससुर उन्हें धमकाते थे। कहते थे कि अपना बंगला मेरे बेटे के नाम कर दो।
विज्ञापन

10 of 10
कल्पना मोहन
लेकिन कल्पना ने ऐसा नहीं दिया और दोनों का 1972 में डिवॉर्स हो गया। कल्‍पना ने अपनी बेटी प्रीति को अकेले ही पाला। कल्पना अपनी बेटी के साथ पुणे शिफ्ट हो गई थीं। आखिर के दिनों में उन्हें चेस्ट इंफेक्‍शन और लकवा मार गया था।। वो पांच साल तक अपनी इस बीमारी से जूझती रहीं। वो इस बीमारी की वजह से बेहद कमजोर हो गई थीं। साल 2012 में हॉस्पिटल में ही उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें