फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम ना मिलने पर जिम चलाकर गुजारा कर रहा था ये एक्टर, अचानक जीने लगा राजाओं की जिंदगी

Thu, 03 Aug 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
साहिल खान
फिल्म 'स्टाइल' से पॉपुलर होने वाले एक्टर साहिल खान तो आपको याद ही होंगे। एक हिट फिल्म देने के बाद ये एक्‍टर अचानक गायब हो गया। हालांकि कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में आया लेकिन फिल्मों में दिखाई नहीं दिया। हाल ही में साहिल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
साहिल खान
साहिल की ये तस्वीरें देख बड़े-बड़े स्टार को भी उनसे जलन होगी। साहिल ने फेसबुक अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जलन एक बीमारी है, जल्द ठीक हो जाओ।' साहिल ‌काम ना होने के बावजूद एक राजा की तरह जिंदगी जी रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 8
साह‌िल ख्‍ाान
साहिल इन दिनों कांस में हैं और याच पर चिल करते नजर आ रहे हैं। साहिल की इन तस्वीरों से लग रहा है कि वो जन्नत की सैर पर निकले हैं। बता दें कि साहिल अपने फिल्मी करियर में सिर्फ चार-पांच फिल्में ही की हैं। जो फ्लॉप हो गई थीं।

4 of 8
साह‌िल ख्‍ाान
फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। काम ना मिलने के चलते साहिल एक छोटा-मोटा जिम चलाने लगे। साहिल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस निगार खान से साल 2004 में शादी की थी। लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।

विज्ञापन

5 of 8
साह‌िल ख्‍ाान
निगार ने साहिल खान पर गे होने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल की किसी लड़के के साथ कॉम्प्रोमाइजिंग पोजीशन में फोटो वायरल हो गई थी। इसके बाद लोगों ने ये मानना शुरू कर दिया कि साहिल गे हैं। 

विज्ञापन

6 of 8
साह‌िल ख्‍ाान
साथ ही निगार ने मीडिया के सामने कह दिया कि उनका पति गे है इसलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है। कुछ साल पहले साहिल ने जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ मिलकर एक प्रोडक्‍शन हाउस खोला। जिसका नाम कर्मा प्रोडक्‍शन था। 

विज्ञापन

7 of 8
साह‌िल ख्‍ाान
लीगली ये प्रोडक्‍शन हाउस आयशा का था और साहिल इसका थोड़ा-बहुत काम संभालते थे। लेकिन एक दिन आयशा ने साहिल पर 8 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन

8 of 8
साह‌िल ख्‍ाान
वहीं साहिल ने ये दावा किया कि वो आयशा के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। अब आयशा वो पैसे वापस मांग रही हैं जो उन्होंने साथ छुट्टियां बिताने, अपार्टमेंट का किराया देने और महंगी कारें गिफ्ट करने में खर्च किए। जबकि आयशा ने इन सब बातों को बेबुनियाद बताया था। साहिल के इस खुलासे के बाद पूरा बॉलीवुड सकते में पड़ गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें