काजोल ने अपने इस सांवले रंग के साथ फिल्म इश्क, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, हम आपके दिल में रहते हैं, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, कुछ-कुछ होता है जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म गुप्त से उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है।