फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Agrawal pregnancy: काजल अग्रवाल की हुई गोदभराई, पति गौतम संग एक्ट्रेस ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 21 Feb 2022 11:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में नए साल की शुरुआत में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने आधिकारिक तौर पर ये खुशखबरी दी थी और काजल ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया। इसके बाद से काजल अग्रवाल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनकी गोद भराई की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जाहिर तौर पर ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए ये बेहद ही खुश कर देने वाली खबर है।
विज्ञापन

2 of 4
काजल अग्रवाल की गोदभराई - फोटो : instagram
सोमवार को, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गोदभराई की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति गौतम किचलू और परिवार के संग अपनी गोद भराई की सेरेमनी को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में काजल बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, इस समय उनके चेहरे की चमक दोगुनी हो गई है। उन्होंने पति गौतम किचलू के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें काजल अपने पति को पीछे से पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के लिए पोज देते हुए दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के संग हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram
गोद भराई सेरेमनी के लिए काजल और गौतम दोनों ने ही ट्रेडिशनल आउटफिट चुने हैं। चटख लाल रंग की साड़ी में काजल अग्रवाल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं गौतम सफेद रंग के कुर्ते के साथ मैरून कलर का वेस्ट कोट पहने नजर आए। पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"गोद भराई"। उनकी ये तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने हाल ही में पूरे किए हैं 21 मिलियन फॉलोअर्स-
प्रैग्नेंसी की खुशखबरी देने के बाद से ही एक्ट्रेस काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं और अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके 21 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें