फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की ब्रिकी पर रोक पर ट्वीट कर ट्रोल हुईं जूही चावला, ऐसे-ऐसे कमेंट

Fri, 13 Oct 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
juhi chawla
यूं तो बॉलीवुड स्टार अपनी किसी न किसी बात से आये दिन सोशल मीडिया पर या तो ट्रेंड करते है या फिर ट्रोल होते हैं। ऐसा क्या कह बैठी जूही चावला कि इतना झेलना पड़ रहा है ट्रोल?
 
विज्ञापन

2 of 4
जूही चावला
दरअसल 'यस बॉस' की इन हीरोइन ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का समर्थन कर दिया, जिसमें कोर्ट ने इस दिवाली पटाखों की ब्रिकी पर रोक लगाई है। जूही ने कोर्ट के आदेश का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि '1 नवंबर तक पटाखों को बैन करने का 'दिल्ली सुप्रीम कोर्ट' का फैसला बहुत अच्छा है। इस बार दिवाली दीपक और प्यार के साथ बनाई जायेगी।' 
  Brilliant move by Delhi supreme Court, firecrackers banned till November 1! Celebrate this Diwali with Diyas & love 😬😬 — Juhi Chawla (@iam_juhi) October 9, 2017
विज्ञापन

3 of 4
बस जूही का ये ट्वीट उनके लिए ही भारी पड़ गया है। उनके इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने मजाक बनाया तो कुछ ने गुस्सा निकाला। 

आर्यावीर जूही के ट्वीट पर कमेंट करते हैं कि 'मैम फिर तो आपको अपने घर का एसी और कार उपयोग करनी बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि इससे आप पर्यवरण को ओर बचा सकती हैं।'

बी सेठिया ने जूही का मजाक बनाते हुए कमेंट किया कि 'पटाखों पर बैन मुंबई सुप्रीम कोर्ट ने लगाया या नहीं।'
विज्ञापन

4 of 4
वहीं प्रसन ने तो जूही के ट्वीट पर प्रदुषण से जुड़ी पुरी आईआईटी की रिपोर्ट कमेंट के तौर पर भेज दी और कहा कि अकेले पटाखों से प्रदुषण नहीं होता है और भी अन्य कारण हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर कई सेलिब्रिटी ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। पहली बार नहीं हुआ कि किसी हीरोइन को इस तरह ट्रोल होना पड़ रहा है। इससे पहले आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें