ग्लैमर की दुनिया चका चौंध से भरी होती है। सोशल मीडिया के इस दौर में हर कलाकार इस इंडस्ट्री में आकर यहां अपनी पहचान बनाना चाहता है। हालांकि, इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का खास दबदबा होता है। बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित सिनेमा साउथ है। साउथ की फिल्में आज दुनियाभर में नाम कमा रही है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नॉर्थ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन साउथ की फिल्मों में खूब नाम कमाया है।