फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: करियर की खातिर इन हसीनाओं ने पढ़ाई से किया किनारा, किसी ने छठी क्लास में छोड़ा स्कूल तो कोई 12वीं फेल

Wed, 20 Mar 2024 12:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां अपनी अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। फैंस को अभिनेत्रियों की निजी जिंदगी में बहुत दिलचस्पी होती है। ये अभिनेत्रियां कई फिल्मों में पढ़ी-लिखी महिला का किरदार किरदार का निभाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में ये कितनी पढ़ी लिखी हैं। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने अदाकारी में तो महारत हासिल कर रखी है, लेकिन पढ़ाई के मामले में पीछे रह गई हैं। आज हम इस खबर में आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम पढ़ी-लिखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड के कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने जमाने की बेहतरीन हीरोहीन पढ़ाई के मामले में पीछे रह गई हैं। करिश्मा कपूर केवल पांचवी पास हैं। अभिनेत्री ने छठी क्लास में अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और अभिनय की दुनिया ने कदम रखा था। फिल्मी करियर बनाने के दौरान अभिनेत्री अपनी पढाई जारी नहीं रख पाई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी अभिनय के जरिए लगातार फैंस का दिल जीत रही हैं। आलिया ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म मेंं आलिया कॉलेज स्टूडेंट थीं, लेकिन असल जिंदगी में अभिनेत्री ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा है। दरअसल, आलिया भट्ट ने 12वीं पास करने के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, इसलिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया।

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। दरअसल, उन्होंने 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन करवाया था, लेकिन अपने फिल्मी करियर को बनाने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे अपना फिल्मी करियर बनाने के लिए चार साल इंतजार नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
कंगना रणौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बेबाक अपनी बात सामने रखने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत भी पढ़ाई के मामले में पीछे हैं। अभिनेत्री ने 12वीं की परीक्षा तो दी, लेकिन पास नहीं कर पाईं। फेल होने के बाद कंगना ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें