फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह मनाया बॉलीवुड ने करवाचौथ, रवीना टंडन ने वीडियो कॉल के जरिए खोला व्रत

Thu, 05 Nov 2020 10:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारों ने मनाया करवाचौथ - फोटो : Instagram
4 नवंबर को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मनाया गया। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस खास मौके को बॉलीवुड ने भी धूमधाम से हमेशा की तरह ही सेलिब्रेट किया। तमाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों ने भी हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ का व्रत किया। सभी ने अपने करवाचौथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram: @theshilpashetty
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल अपने पति राज कुंद्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। शिल्पा बीते दिन भी लाल रंग की साड़ी पहनकर सज-संवरकर तैयार हुई थीं। इस मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर व्रत खोलते हुए अपना एक वीडियो साझा किया। साथ ही पूजा की कई तस्वीरें भी साझा कीं।

विज्ञापन

3 of 6
काजोल - फोटो : instagram: @kajol
बॉलीवुड के पावर कपल में से एक काजोल और अजय देवगन के घर भी करवाचौथ मनाया गया। काजोल ने इस दिन लाल रंग की साड़ी पहनकर अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने भी अपने पति यानी अभिनेता अजय देवगन की लंबी उम्र के लिए व्रत किया।

4 of 6
रवीना टंडन - फोटो : Instagram: @officialraveenatandon
अभिनेत्री रवीना टंडन के लिए ये साल थोड़ा मुश्किल रहा। क्योंकि उन्होंने जिनके लिए व्रत रखा था वो उनके साथ इस साल नहीं थे। ऐसे में रवीना ने वीडियो कॉल के जरिए अपना व्रत खोला। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। रवीना के हाथों में चलनी और उसके पीछे वीडियो कॉल पर उनके पति नजर आए।

विज्ञापन

5 of 6
पति करण के साथ बिपाशा बासु - फोटो : Instagram: @bipashabasusinghgrover
अभिनेत्री बिपाशा बासु ने भी अपने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। बिपाशा हर साल करण के लिए इस व्रत को रखती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और करण की तस्वीर भी साझा की। बिपाशा इस मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनीता कपूर के घर पर हुई करवा चौथ पार्टी - फोटो : Instagram
हर साल बॉलीवुड में अभिनेता अनिल कपूर के घर पर उनकी पत्नी सुनीता कपूर करवाचौथ पर पार्टी रखती हैं। जहां बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां या अभिनेताओं की पत्नियां पहुंचती हैं। इस साल भी इस पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें शिल्पा शेट्टी, नीलन कोठारी, महीप कपूर सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं।



पढ़ें: शादी के बाद पहली बार सपना चौधरी ने रखा पति के लिए करवाचौथ का व्रत, देखें तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें