फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza : इवेंट में ये बात कहकर फूट-फूटकर रोने लगीं हीरोइन, वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 28 Jan 2020 12:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dia mirza - फोटो : social media
अभिनेत्री दीया मिर्जा कुछ समय से ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं, लेकिन वो सामाजिक मुद्दों में अपनी राय रखने को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं । हाल ही में दीया मिर्जा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हिस्सा बनीं । इस दौरान दीया ने जलवायु आपातकाल पर बातें कीं । अपनी बात कहते हुए दीया मिर्जा भावुक हो गईं और स्टेज पर ही रोने लगीं। 

विज्ञापन

2 of 5
Dia Mirza - फोटो : file photo
दीया मिर्जा के इस वीडियो को एएनआई के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है । इस वीडियो में दीया जलवायु के बिगड़ते हालातों को लेकर रोते हुए कह रही हैं, 'किसी के दुख-दर्द को समझने से पीछे ना हटें । अपने आंसुओं को बहने से ना रोकें । उसे महसूस करें, उसे सभी हदों तक महसूस करें, यह अच्छा है, यह हमारी ताकत है । यह हम हैं और यह परफॉर्मेंस नहीं है ।'
विज्ञापन

3 of 5
dia mirza - फोटो : amar ujala
दीया को रोता देख एक शख्स उन्हें टिशू पेपर लाकर देता है । जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "धन्यवाद, मुझे पेपर की जरूरत नहीं है । " दीया मिर्जा की बातें सुनकर वहां मौजूद हर कोई उनके लिए जोरदार तालियां बजाना शुरू कर देता है। दीया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
 

 

4 of 5
dia mirza - फोटो : instagram
सभी दीया के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं । दीया मिर्जा जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता हैं और वो अक्सर बढ़ते प्रदूषण को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं । हाल ही में महाराष्ट्र में जंगल काटे जाने का दीया ने खुलकर विरोध किया था । इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dia mirza
ईवेंट में एक्ट्रेस ने बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना मारिया ओनोर ब्रायंट की एक विमान दुर्घटना में मौत पर दुख जताते हुए कहा, 'कल का दिन बहुत अच्छा था। हमने गणतंत्र दिवस मनाया। देर रात करीब 3 बजे उन्हें कोबी ब्रायन की हादसे में मौत की सूचना मिली। इसने मुझे भावुक कर दिया। हर दिन अलग-अलग घटनाएं होती हैं, जो हमें भावुक कर देती हैं। ब्रायन की मौत की खबर मिलने के बाद से ही मेरा ब्लड प्रेशर काफी लो था।' 

श्रुति हासन का जन्मदिन और शहनाज-सिद्धार्थ में हुई सुलह, पढ़ें पांच खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें