फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में दीपिका पादुकोण एक मात्र भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 17 Oct 2022 01:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
हाल ही में विज्ञान के हिसाब से जोडी कॉमर को दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला के चेहरे के रूप में चुना गया है। इस लिस्ट में दस महिलाओं के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपनी जगह बना ली है। दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय महिला हैं। जिनका नाम दुनिया की दस खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है और दीपिका कौन से नंबर पर हैं।

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने किया था विजय देवरकोंडा को प्रपोज? लेकिन, शादी की बात पर इसलिए मुकर गईं

विज्ञापन

2 of 4
जोडी कॉमर - फोटो : Amar Ujala Bureau, New York
सबसे पहले बता दें कि इस सूची को एक वैज्ञानिक के द्वारा जारी किया गया है। जिन्होंने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चेहरों की सुंदरता का अनुपात मापने में प्राचीन ग्रीक तकनीक को लागू करने के लिए कंप्यूटरीकृत मैपिंग स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल किया है। जिसमें जोडी के चेहरे को रेशियो के हिसाब से 98.7 प्रतिशित स्कोर मिला है।

Vaishali Thakkar: मॉडल प्रिया सोनी ने बताई वैशाली ठक्कर की सुसाइड की वजह, बोलीं- शादीशुदा शख्स बना था आफत

विज्ञापन

3 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
इस नंबर पर रहीं दीपिका पादुकोण
जानकारी के मुताबिक, यूके स्थित प्लास्टिक सर्जन, डॉ जूलियन डी सिल्वा ने जोडी कॉमर को स्टडी के हिसाब से दुनिया के सबसे खूबसूरत महिला चेहरे के लिए चुना है। इसमें अभिनेत्री जेंडाया, मॉडल बेला हदीद को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। वहीं इस लिस्ट में बेयॉन्से और किम कार्दशियन ने भी जगह बनाई है। बात करें दीपिका पादुकोण की तो वह दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में नौंवे नंबर पर रहीं।

OTT This Week: 'बिंबिसार' से 'ट्रिपलिंग सीजन 3' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

विज्ञापन

4 of 4
किम कार्दशियन,दीपिका पादुकोण, - फोटो : insta
जोडी कॉमर के अलावा सेलेब्स के गोल्डन रेशियो स्कोर प्रतिशत में कुछ इस तरह से दिए गए हैं। जेंडाया (94.37), बेला हदीद (94.35), बेयॉन्से (92.44), एरियाना ग्रांडे (91.81), टेलर स्विफ्ट (91.64), जॉर्डन डन (91.39), किम कार्दशियन (91.28), दीपिका पादुकोण (91.22) और होयोन जंग (89.63)।
 

Vaishali Thakkar: मॉडल प्रिया सोनी ने बताई वैशाली ठक्कर की सुसाइड की वजह, बोलीं- शादीशुदा शख्स बना था आफत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें