टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा दीपिका चिखलिया को भला कौन नहीं जानता। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी धारावाहिक रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर दीपिका ने घर घर में पहचान बनाई। उन्होंने रामायण ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया। आज दीपिका के अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। तो चलिए इस मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं...