फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की उम्र में शख्स ने बेल्ट से पीटकर किया था रेप, 61 साल बाद हुआ खुलासा तो हिल गया बॉलीवुड

Fri, 23 Mar 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डेजी ईरानी
टीवी और फिल्मों की दुनिया में हर तरह का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस डेजी ईरानी ने अपनी जिंदगी के कुछ ऐसे राज खोले हैं जिन्हें जानकर पूरा बॉलीवुड भी दंग रह गया। डेजी ईरानी ने फिल्मों में 1950 में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एंट्री की थी। घुंघराले बालों और बड़ी आंखों से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

2 of 7
डेजी ईरानी
'मी टू कैंपेन' के तहत इन दिनों दुनियाभर में लोग यौन शोषण पर चर्चा कर रहे हैं। पिछले दिनों कई एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुए ऐसे मामलों में खुलकर राय रखी। अब इसी कड़ी में एक और नाम 67 वर्षीय एक्ट्रेस डेजी ईरानी का भी है। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में डेजी ने बताया, जब वह 6 साल की थीं तो उनका रेप हुआ था उस वक्त वह मद्रास (चेन्नई) में फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग कर रही थीं।'
विज्ञापन

3 of 7
डेजी ईरानी
डेजी ने आगे बताया कि रेप करने वाला उनकी जान पहचान का ही था। वह उन्हें एक होटल में ले गया और वहां उसे बेल्ट से मारा। यही नहीं उसने कहा कि अगर मैंने किसी से यह बात बताई तो वह मुझे जान से मार देगा।

4 of 7
डेजी ईरानी
डेजी ने बताया, 'उस वक्त मैं काफी छोटी थी लेकिन उस वक्त का दर्द आज भी मुझे याद है कि किस तरह उसने मुझे बेल्ट से मारा।' डेजी ने आगे बताया कि 'आरोपी की मौत हो चुकी है, उसका नाम नजर था। आरोपी मशहूर सिंगर जोहराबाई अंबालेवाली का रिलेटिव था और इंडस्ट्री में उसकी काफी पहचान थी। जिस वजह से मैं डर गई।'
 
विज्ञापन

5 of 7
नया दौर में डेजी ईरानी
एक दूसरा किस्सा बताते हुए डेजी ईरानी ने बताया कि वह अपनी मां से भी यह सारी बातें नहीं बता पाई। जब वह 15 साल की थीं उनकी मां उन्हें एक प्रोड्यूसर मालिकचंद कोचर के यहां छोड़कर आई थीं। वह चाहती थीं कि मैं रातों रात स्टार बन जाऊं और उस प्रोड्यूसर की फिल्म 'मेरे हुजूर' में काम मिल जाए। इसके लिए उन्होंने मुझे साड़ी पहनाकर वहां भेजा।
 
विज्ञापन

6 of 7
डेजी ईरानी
डेजी ने बताया, 'मैं जब उस प्रोड्यूसर से मिलने पहुंची तो उसने मुझे सोफे पर बिठाया और मुझे छूना शुरू कर दिया। मुझे पता था उसके दिमाग में क्या चल रहा है। इसके बाद मैं वहां से किसी तरह भागी और बाहर आ गई। इन सब घटनाओं के बाद मैं और मेरी बहन हनी ईरानी चाहते थे कि हमारी शादी हो जाए और हम घर छोड़ दें।' यही वजह थी कि डेजी अपना दर्द अपनी मां से भी नहीं बता पाईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेजी ईरानी
डेजी ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। छोटी बहनें हनी सिंह (फरहान और जोया अख्तर की मां) और मेनका (साजिद और फराह खान की मां) हैं। बता दें कि डेजी ईरानी ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें 'नया दौर', 'जागते रहो', 'बूट पॉलिश' और 'धूल का फूल' ऐसी फिल्में रहीं जिसमें उन्होंने बाल कलाकार का रोल निभाया। डेजी ईरानी आखिरी बार फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें