फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने पानी के अंदर बेटी को दिया जन्म, फोटो शेयर कर बताई डिलीवरी की पूरी कहानी

Mon, 23 Sep 2019 03:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bruna - फोटो : social media
एक्ट्रेस और मॉडल ब्रूना अब्दुल्लाह ने कुछ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है । अब उन्होंने बेटी के जन्म से जुड़ी एक हैरान करने वाली जानकारी शेयर की है । उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बताया कि कैसे उन्होंने पानी के अंदर बेटी को जन्म दिया । इस फोटो में ब्रूना की बेटी और पति भी उनके साथ नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Bruna Abdullah, Allan Fraser - फोटो : instagram
फोटो शेयर कर ब्रूना ने लिखा, 'अपनी प्रेग्नेंसी से पहले ही मैंने ये सोच लिया था कि मैं अपने बच्चे को पानी के अंदर ही जन्म दूंगी। मैं चाहती थी कि मेरा बच्चा दुनिया में बिना किसी दवाई के आए। वो बस नेचुरल तरीके से इस दुनिया में कदम रखे। मैंने एक शांत और सुकून वाली जगह के बारे में विचार किया, जहां मैं अपने बच्चे को पानी के अंदर नेचुरल तरीके से जन्म दे सकूं और मेरे साथ सिर्फ वो लोग हों जो मुझे अच्छा महसूस करवा सके। मैं लकी रही कि मुझे ये सभी कुछ मिला।'
विज्ञापन

3 of 5
Bruna Abdullah with boyfriend AL - फोटो : instagram
ब्रूना ने आगे लिखा, 'मैंने अपने बच्चे को गर्म पानी के अंदर अपने पति, मां और डॉक्टर की सहायता से जन्म दिया। मैंने खुद को इस दिन के लिए तैयार किया था। नियमित एक्सरसाइज करते हुए और सही मात्रा में खाना खाकर, मेडिटेशन करके और इसके बारे में हर छोटी से छोटी जानकारी लेकर खुद को तैयार किया। मैं चाहती थी कि मैं शनिवार को अपने बच्चे को दुनिया में ला सकूं। मैं चाहती थी कि लेबर पेन 4 घंटे से ज्यादा का न हो। 
 

4 of 5
Bruna Abdullah
'मैं चाहती थी कि मैं पानी के अंदर अपने बच्चे को और बिना दवाओं के ला सकूं और ऐसा ही हुआ।' ब्रूना एक हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन 'मिसिंगआई' को भी अपना समर्थन दे रही हैं। उनका कहना है कि उनमें आयोडीन की कमी नहीं है और इस वजह से वह अपनी बेटी को अच्छे से ब्रेस्ट फीडिंग करा पाती हैं। ब्रूना हैशटैग मिसिंगआई कैम्पेन की हिस्सेदार हैं जो महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी और इसके कारणों पर बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Y - फोटो : instagram
बता दें कि ब्रूना ने 31 अगस्त को अपनी बेटी इजाबेला को जन्म दिया था। ब्रूना का मानना है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पहले से काफी बेहतर हो गई है। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करती हूं और मैं वाकई में अपनी जिंदगी में इतना ज्यादा प्यार किसी और से नहीं कर सकती।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें