फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने ग्लासगो में घास पर लेटकर दिए जबरदस्त पोज, फैंस के साथ शेयर कीं तस्वीरें

Mon, 26 Sep 2022 06:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर चोट करने वाली तमाम फिल्मों में बेहद संजीदगी से किरदार अदा किए हैं। उनके निभाए रोल दर्शकों से सीधे जुड़ते हैं। बीते दिनों भूमि पेडनेकर को अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' में देखा गया। अब भूमि अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुटी हुई हैं। बता दें कि भूमि इन दिनों ग्लासगो में हैं, जहां वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहां से भूमि फैंस के साथ लगातार अपडेट साझा कर रही हैं। एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर भूमि ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें भूमि ने अपनी तीन तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। हर तस्वीर में भूमि का अंदाज अलग नजर आ रहा है। तस्वीरों में भूमि घास पर लेटी नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह हंसती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह गालों पर अपने दोनों हाथ रखकर पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में भूमि ने अपनी शक्ल अजीब से बना रखी है।

कटरीना और विक्की को पहली बार स्क्रीन शेयर करते देख फैंस हुए एक्साइटेड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 4
bhumi pednekar - फोटो : instagram
तस्वीरों में भूमि का लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर की वूलन जैकेट पहनी हुई है। उनके बाल खुले हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मूडी मंडे'। साथ ही एक्ट्रेस ने हैशटैग में लिखा है, 'ग्लासगो।' साफ है कि भूमि ने यह तस्वीरें ग्लासगो से पोस्ट की हैं। इन पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन

4 of 4
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर अर्जुन कपूर के साथ अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जो कि ग्लासगो में चल रही है। हाल ही में दोनों ने अपनी फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग पूरी की है। अब इनकी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, इस फिल्म का अभी तक नाम फाइनल नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें, दोनों के किरदार दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे।

Shahrukh Khan: सुप्रीम कोर्ट ने दी शाहरुख खान को बड़ी राहत, प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ मामले पर नहीं चलेगा केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें