फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग्यश्री के बेटे ने सलमान को जन्मदिन पर दिया यह खास उपहार, 'मैंने प्यार किया' से है कनेक्शन

Fri, 27 Dec 2019 10:37 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
bhagyashree salman khan - फोटो : file photo
भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने सलमान खान के 54वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें एक बहुत ही खास उपहार भेंट किया है। अभिमन्यु ने सलमान खान को एक खास जैकेट गिफ्ट की है। इस जैकेट को सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में पहनी जैकेट की तरह डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan - फोटो : amar ujala mumbai
1989 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान ने पहली बार हिंदी सिनेमा जगत में मुख्य अभिनेता के तौर पर कदम रखा था। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में अभिमन्यु की मां भाग्यश्री सलमान के अपोजिट थी। यह जैकेट सिर्फ जन्मदिन की वजह से ही सलमान के लिए खास नहीं है बल्कि इसलिए भी अहम है क्योंकि 29 दिसंबर को यह फिल्म अपने 30 साल पूरे कर रही है।
विज्ञापन

3 of 4
Salman Khan, Abhimanyu Dasani - फोटो : amar ujala mumbai
पुरानी यादों को ताज करने वाले इस जैकेट को पाकर सलमान खान बेहद खुश नजर आए। इस उपहार के बाद सुपरस्टार फिर एक बार अपनी पुरानी फिल्म की यादों में चले गए। उन्होंने इस फिल्म को लेकर अभिमन्यु से भी लंबी देर तक बात की। सलमान को यह जैकेट इतनी पसंद आई कि वह अपनी जन्मदिन की शाम को पार्टी के दौरान यह जैकेट पहनकर पहुंचे। इस पार्टी की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें सलमान खान काले रंग की इस जैकेट में अभिमन्यु के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
maine pyar kiya
गौरतलब है कि सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयों से भरे संदेश भेज रहे हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर सलमान खान का बर्थडे ट्रेंड कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ 'दबंग खान' के फैंस सैकड़ों की तादाद में मुंबई स्थित उनके निवास स्थान गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने डेरा डाले दिखाई दिए। 27 दिसंबर की मध्य रात्रि में ही सलमान ने अपने करीबियों और मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में अपने 54वें जन्मदिन का केक काटा था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', आलिया ने भंसाली को माना अपना सेंटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें