फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर दिखने के लिए इन हीरोइनों ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी, तस्वीरों में देखें पहले और अब का फर्क

Tue, 02 Feb 2021 03:35 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इन्होंने करवाई प्लास्टिक सर्जरी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर्स सुंदर और स्टाइलिश लुक के लिए क्या नहीं करते। प्लास्टिक सर्जरी जैसे बड़े ऑपरेश तो बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए आम बातें हैं। अपने लुक्स को हर एंगल से परफेक्ट बनाने के लिए एक्टर्स छोटी बड़ी सर्जरी करवाते रहते हैं। लेकिन कई बार इनका असर उलटा पड़ जाता है। आज हम बता रहे हैं बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में जिन्होंने और अधिक सुंदर दिखने के लिए अपने खूबसूरत चेहरों से छेड़छाड़ की तो उसका नतीजा इतना भयंकर निकला कि किसी ने सोचा तक नहीं था।
विज्ञापन

2 of 11
Sridevi - फोटो : अमर उजाला
श्रिदेवी अपने समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक थीं। उनके चेहरे का कोई हिस्सा ऐसा नहीं था जिसपर नजर न टिकती हो। इसके बावजूद उन्होंने अपने होंठों की सर्जरी करवाई, लेकिन यह गलत निर्णय साबित हुआ। इसके बाद श्रिदेवी को इंटरनेट पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 11
shilpa shetty - फोटो : अमर उजाला
अपनी फिटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली शिल्पा शेट्टी भी इससे दूर नहीं हैं। शुरुआती दिनों में भी शिल्पा बेहद सुंदर दिखती थीं, लेकिन उन्होंने अपने नाक की सर्जरी करवाई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए उन्हें कुछ बदलाव करने जरूरी थे। 

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। उन्हें उम्मीद थी कि इसके बाद उनकी नाक और आकर्षक दिखेगी, लेकिन सर्जरी सफल होने के बावजूद फैंस को यह बदलाव कुछ खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का बेहद प्यारी, मासूम और नैचुरल दिख रही थीं। उन्होंने अपने होंठ और जॉ लाइन को टाइट करवाने के लिए सर्जरी करवाई थी, लेकिन उसके बाद चेहरे से मासूमियत कहीं गायब सी हो गई।
विज्ञापन

6 of 11
श्रुति हसन - फोटो : अमर उजाला
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली श्रुति हसन ने भी सर्जरी करवाई, लेकिन यह फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई, जिसके बाद श्रुति को पहचानना मुश्किल हो गया। उनका चेहरा पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन

7 of 11
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'बेफिक्रे' की रिलीज के बाद वाणी कपूर का नया लुक काफी चर्चा में था। उनके चेहरे पर सर्जरी के बाद आए बदलाव के कारण सबकी नजर जा रही थी। वाणी ने अपने होंठ और गालों की सर्जरी करवाई थी। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया था।

8 of 11
नरगिस फाखरी - फोटो : अमर उजाला
नरगिस फाखरी को बॉलीवुड से पहले 'अमेरिकाज टॉप मॉडल' में देखा गया था। इसमें वो बिल्कुल अलग नजर आई थीं। इसके बाद बॉलीवुड में आने के बाद नरगिस के लुक पहले से अलग थे। उन्होंने होंठों और नाक की सर्जरी करवाई थी। 

9 of 11
कोयना मित्रा - फोटो : अमर उजाला
इस लिस्ट में कोयना मित्रा को कैसे भूला जा सकता है। कोयना की सर्जरी पूरी तरह विफल रही और इसके नतीजे बेहद निराशाजनक हुए। एक वक्त में अपनी खूबसूरती से कहर ढाने वाली कोयना ने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी। उन्होंने बताया था कि ऑपरेशन के बाद उनकी हड्डियों में सूजन आ गई थी और डॉक्टरों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। 

10 of 11
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत भी इस स्टेज से होकर गुजर चुकी हैं। उन्होंने अपने होंठों से लेकर पलक, ब्रेस्ट और जॉ लाइन तक की सर्जरी करवाई है। 
विज्ञापन

11 of 11
आयशा टाकिया - फोटो : अमर उजाला
आयशा टाकिया जब बड़े पर्दे पर नजर आई थीं, तो उन्होंने अपनी मासूम अदाओं से सबका दिल जीत लिया था। लेकिन उन्होंने होंठों की सर्जरी करवाई जिसके बाद उनका चेहरा ऐसा बदला कि वो लोगों के दिलों से उतर गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें