फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बबीता का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचीं करीना और करिश्मा, सभी को छोड़ निगाहें तैमूर पर टिकीं

Sun, 21 Apr 2019 08:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
babita birthday - फोटो : social media
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस बबीता 20 अप्रैल को 72 साल की हो गई हैं। मां के जन्मदिन पर करीना और करिश्मा ने अपने-अपने काम से छुट्टी ले रखी थी और बर्थडे सेलिब्रेट करने बच्चों के साथ पहुंचीं।
विज्ञापन

2 of 5
babita, karishma kapoor - फोटो : social media
करीना जहां अपने लाडले तैमूर के साथ पहुंचीं तो वहीं करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ मां बबीता का बर्थडे सेलिब्रेट किया। पेपराजी की निगाहें तो तैमूर पर ही टिकी रहीं। ग्रीन कलर की टीशर्ट में तैमूर हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor, babita - फोटो : social media
करीना भले ही सोशल मीडिया पर ना हों लेकिन करिश्मा फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस दौरान भी उन्होंने परिवार के साथ की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बर्थडे स्पेशल'।

4 of 5
kareena kapoor, taimur - फोटो : social media
इससे पहले करिश्मा ने बबीता की एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मॉम। हम आपसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि हमारे फैंस बेहद मायने रखते हैं। पहले एक्टर्स अपनी तस्वीरों पर ऑटोग्राफ देते थे और अपने फैंस को भेजते थे। आपके एक फैन ने दुआओं के साथ यह तस्वीर भेजी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor, taimur - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि 'मेरे लिए मेरी मां भगवान की तरह हैं। एक अच्छी जिंदगी देने के लिए उन्होंने मेरे और मेरी बहन के लिए सब कुछ किया है। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अक्षय कुमार के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म गुड न्यूज कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें