फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: छोटी सी ब्लैक ड्रेस पहन अवनीत ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देख दीवाने हुए फैंस

Thu, 01 Sep 2022 03:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवनीत कौर - फोटो : Social Media
टीवी से निकलकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अभिनेत्री अवनीत कौर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अवनीत आज की तारीख में अपनी खूबसूरती और स्टाइल के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों-दिमागों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अवनीत कौर छोटी सी उम्र मे  जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं। उन्हें चाहने वालों को अक्सर अभिनेत्री की तस्वीरें बेहद पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पर  हमेशा एक्टिव रहने वाली अवनीत ने एक बार फिर हाल ही में अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनको देख  सबकी बोलती बंद हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अवनीत कौर - फोटो : social media
हाल ही में छोटे पर्दे की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह हमेशा की तरह अपना बोल्ड अंदाज दिखा रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अवनीत ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की इस ड्रेस में अवनीत कौर का अंदाज लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें अवनीत इस समय बहुत से लड़को का क्रश बन चुकी हैं। उनकी इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'अवनीत आप बहुत खूबसूरत हो।' तो  वहीं दूसरे ने अभिनेत्री की तारीफ करे हुए लिखा, 'बेहतरीन।' इन लेटेस्ट तस्वीरों में अवनीत सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। तरह-तरह के पोज देते हुए अभिनेत्री अपनी अदाओं से अपने फैंस का दिल चुरा रही हैं। अवनीत ने अपने लुक को ब्लैक कलर के स्लिंग बैग और हील्स पहन कंप्लीट किया।  
विज्ञापन

4 of 4
अवनीत कौर - फोटो : social media
आपको बता दें कि अवनीत कौर एक सफल टीवी कलाकार हैं और वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नही अवनीत सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अवनीत कौर बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें