फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anju Mahendru Birthday: राजेश खन्ना संग लिव इन में रहती थीं अंजू महेंद्रू, वेस्टइंडीज क्रिकेटर गैरी से की सगाई लेकिन शादी से कर दिया इनकार

Tue, 11 Jan 2022 10:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anju mahendru with kaka - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन डिजाइनर अंजू महेंद्रू का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1946 को जन्मी अंजू आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 1966 में फिल्म 'उसकी कहानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अंजू ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है लेकिन उनके करियर से ज्यादा चर्चा राजेश खन्ना संग उनके अफेयर की होती है। दोनों बचपन के साथी थे। दोनों करीब सात साल तक लिव इन में रहे।
विज्ञापन

2 of 6
anju mahendru - फोटो : file photo
अंजू महेंद्रू पर जान छिड़कते थे राजेश खन्ना
अंजू अपनी लाइफ को बहुत ही बिंदास तरीके से जीती थीं और शायद यही वजह है कि उनकी लव लाइफ को एक आयाम नहीं मिल सका। राजेश खन्ना पर वैसे तो बहुत लड़कियां मरती थीं लेकिन अंजू महेंद्रू से वह बेहद करीब रहे। अंजू समर्पित गर्लफ्रेंड के रूप में राजेश खन्ना की हर बात मानतीं। वहीं, राजेश खन्ना भी उनपर खूब पैसे लुटाते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
anju mahendru
पजेसिव थे राजेश खन्ना
अंजू को एक आलीशान बंगला भी खरीद कर दिया था। अंजू इस दौरान मॉडलिंग में स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन राजेश खन्ना सुपरस्टार हो गए। दोनों की प्रेम कहानी के बीच स्टेटस ने जगह बना ली। कहा जाता है राजेश खन्ना चाहते थे कि अंजू भी उनके स्टारडम को महसूस करें। बचपन की दोस्ती लिवइन रिलेशनशिप से शुरू हुआ ये रिश्ता जब शादी तक पहुंचा तो अंजू ने राजेश खन्ना के प्रपोजल को ठुकरा दिया। वे करियर बनाना चाहती थीं, इसबात से राजेश खन्ना बेहद नाराज हो गए।

4 of 6
अंजू महेंद्रू, राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने कर ली शादी
ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अंजू ने राजेश खन्ना को रूढ़िवादी इंसान करार दिया था। अंजू ने ये भी कहा था कि राजेश खन्ना उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे। ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहा जाता है जब राजेश खन्ना की बरात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता बदला और वो उसे जानबूझ कर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए।
विज्ञापन

5 of 6
anju mahendru - फोटो : file photo
सगाई तो की लेकिन नहीं हुई शादी
इसके बाद अंजू का नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ जुड़ा। दोनों की सगाई तो हुई लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही बिगड़ गई। दरअसल उस दौरान भी अंजू राजेश खन्ना से प्यार करती थीं दोनों के बीच किसी बात के लिए लड़ाई हुई थी और उन्होंने राजेश खन्ना को चिढाने के लिए गैरी से अफेयर किया था। अंजू ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैंने काका के घर से ही गैरी को फोन किया और सगाई तोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anju mahendru
हालांकि डिंपल कपाड़िया से अलग होने के बाद एक बार फिर राजेश खन्ना और अंजू करीब आए। राजेश खन्ना के अंतिम दिनों में डिंपल और अंजू दोनों ही उनके साथ थीं। अंजू को कई मौकों पर राजेश और उनके परिवार के साथ देखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें