फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत जहां ने खुद बताया, अब कैसी है तबीयत? वीडियो में हुआ खुलासा-कैसे पहुंची अस्पताल

Wed, 20 Nov 2019 11:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : amar ujala
मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सांस लेने की तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनके फैंस ने राहत की सांस तब ली जब सोमवार शाम को नुसरत अस्पताल से घर वापस आ गईं। जिसके बाद नुसरत के परिवारवालों ने उनकी तबीयत के बारे में बताया, उनके फैंस के लिए राहत की सांस ली।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
अब खुद नुसरत जहां ने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया है। उन्होंने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने उनकी सलामती की कमाना करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया है। नुसरत जहां ने वीडियो में कहा- 'आपके प्यार और आशीर्वाद से अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। धूल-मिट्टी के कारण मुझे छोटा अस्थमा अटैक पड़ा था,जो डॉक्टर ने बताया। मैं जल्द फिर से काम पर वापस लौटूंगी।' नुसरत जहां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ की सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter
वहीं नुसरत जहां की तबीयत खराब होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट सामने आ रहे थे जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि नुसरत की तबीयत ड्रग्स लेने की वजह से खराब हो गई थी। हालांकि इन सभी सोशल मीडिया पोस्ट्स को नुसरत के परिवार की ओर से अफवाह बताया गया है। नुसरत जहां रविवार रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अस्पताल की ओर से कहा गया कि नुसरत की तबीयत अब ठीक है लेकिन कुछ वक्त तक उन्हें दवाईयां लेनी पड़ेंगी।

4 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : twitter
इस पूरे मामले पर नुसरत के परिवार का कहना था कि नुसरत जहां को अस्थमा की समस्या पहले भी रह चुकी है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पति निखिल जैन का जन्मदिन मनाने के बाद नुसरत ने ज्यादा मात्रा में दवा ले ली, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। बता दें कि नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर न सिर्फ अपने बल्कि अपने पति के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके फोटोज काफी पसंद करते हैं। वहीं कई बार नुसरत अपने फोटोज को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : ANI
तबीयत खराब होने के चलते नुसरत जहां सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाई। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में नुसरत ने बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शायंतन घोष को 3,50,369 वोटों से हराया था। चुनाव  नतीजों के बाद नुसरत ने निखिल जैन के साथ 19 जून को शादी कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें