बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में सारा ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी क्यूटनेस से भी सभी का दिल जीता। वैसे बता दें कि सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने वर्ष 2000 के अपने कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर किए थे।