मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में
- फोटो : PTI
स्पीकर के पैर छूने पर सोशल मीडिया यूजर्स नुसरत की बहुत तारीफ कर रहे हैं । नुसरत का पैर छूते हुए वीडियो वायरल हो रहा है । इसे देख एक यूजर ने कहा, 'वाह क्या संस्कार हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये आज का सबसे खूबसरत वीडियो है ।' एक यूजर कहते हैं, 'नुसरत ने वंदे मातरम कहा और स्पीकर के पैर भी छुए । मेरी नजरों में नुसरत के लिए इज्जत बढ़ गई है ।' कुछ ने नुसरत के लुक की भी तारीफ की ।