Brahmanandam
ब्रह्मानंदम
साउथ इंडस्ट्री में एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो वहां के लीड स्टार्स को भी मात देता है। हर दूसरी फिल्म में इस कॉमेडियन की झलक आपको देखने को मिल जाएगी उनका नाम है ब्रह्मानंदम। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है। बतौर टीचर अपने करियर की शुरूआत करने वाले कॉमेडी सुपर स्टार ब्रह्मानन्दम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। ब्रह्मानंदम अपने दो दशकों से भी ज्यादा लंबे कॅरियर में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।