सेलिब्रिटीज के लिए यह समय फिर से अपने डांसिंग शूज को पहनने का है, क्योंकि कलर्स अपने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 10 को लेकर एक बार फिर से शानदार वापसी के लिए तैयार है। इसका पिछला सीजन पांच साल पहले आया था, जो काफी हिट रहा था। टीवी के इस डांस रियलिटी शो में कई सेलिब्रिटी अपने पार्टनर के साथ परफॉर्म करते हैं। इस बार भी टीवी की कई सितारों ने 'झलक दिखला जा सीजन 10' में अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाने के लिए कमर कस ली है। अब यह पुष्टी भी हो गई है कि 'झलक दिखला जा 10' में बिग बॉस विजेता रहीं शिल्पा शिंदे और बॉलीवुड व मराठी सिनेमा की अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी नजर आने वाली हैं।