फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: इस हीरो को किस करने के डर से अमृता राव ने छोड़ दी थी इतनी बड़ी फिल्म

Wed, 07 Jun 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
अमृता राव
अमृता राव की छवि गर्ल-नेक्स्ट-डोर की रही है। अपने करियर में वो कभी भी किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ीं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन पर करीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेकअप की वजह के तौर पर उनका नाम उछला।
विज्ञापन

2 of 8
अमृता राव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया कि फिल्म 'विवाह' के दौरान शाहिद और अमृता राव एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और इसी वजह से करीना और शाहिद के बीच मनमुटाव हो गया। 'विवाह' 2006 में आई थी और उस वक्त शाहिद और करीना का अफेयर चरम पर था, लेकिन अमृता और शाहिद के लिंकअप की खबरों ने दोनों के अफेयर को खत्म कर दिया।
विज्ञापन

3 of 8
अमृता राव
हालांकि बाद में अमृता राव ने इस पर अपनी सफाई दी और कहा कि शाहिद उनके सिर्फ अच्छे को-स्टार हैं और कुछ नहीं। दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री है।

4 of 8
रणबीर कपूर
वहीं दूसरी बार अमृता राव तब चर्चा में आईं जब रणबीर कपूर को किस करने से उन्होंने मना कर दिया। दरअसल 2007 में अमृता राव को यशराज फिल्म्स की एक फिल्म का ऑफर मिला था और उसमें उन्हें रणबीर को किस करना था, लेकिन अमृता ने रणबीर को किस करने से मना कर दिया। जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फिल्म ही रिजेक्ट कर दी। 
विज्ञापन

5 of 8
अमृता राव
अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन इस किस्से ने अमृता को परेशान कर दिया था...वो भी इस हद तक कि उन्हें सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। बकौल अमृता अरोड़ा, उन्होंने किस की वजह से नहीं बल्कि कुछ और दिक्कतों के चलते फिल्म रिजेक्ट की थी।
विज्ञापन

6 of 8
अमृता राव
अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अमृता ने 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया। इसके बाद वो 'इश्क विश्क', 'मस्ती', 'मैं हूं ना', 'विवाह', 'वाह लाइफ हो तो ऐसी', 'शिखर' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। इनमें से कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप, लेकिन अमृता राव की एक्टिंग को हर फिल्म में सराहा गया।
विज्ञापन

7 of 8
अमृता राव
बॉलीवुड के अलावा अमृता राव ने एक तेलुगु फिल्म में भी काम किया।

अमृता की किस्मत इस मामले में थोड़ी कमजोर रही कि वो कभी टॉप की हीरोइनों में शुमार नहीं हो पाईं। उन्हें जबरदस्त एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड तक मिले, लेकिन ना जाने क्यों फिल्मों के मामले में वो छोटे या फिर कमजोर रोल तक ही सिमट कर रह गईं।
विज्ञापन

8 of 8
अमृता राव- आरजे अनमोल
2016 में अमृता राव ने आरजे अनमोल से शादी कर ली और फिल्मों से ब्रेक ले लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें