फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में न्यूड सीन देकर सुर्खियों में आई थी ये अभिनेत्री, अब इंस्टाग्राम फोटोज हो रहे वायरल

Fri, 24 Apr 2020 02:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमला पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी घर में बंद हैं  और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को वक्त दे रहे हैं। इस बीच साउथ की कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों में खास जगह बनाने वाली खूबसूरत अदाकारा अमला पॉल का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Amala Paul - फोटो : Social Media
दरअसल अमला पॉल  ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये सभी तस्वीरें समु्द्र के पास की हैं। इन तस्वीरों में अमला योगा करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट का कैप्शन भी काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अमला पॉल, परवीन बाबी - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि साउथ की ये अभिनेत्री जल्दी ही हिंदी सिनेमा में भी नजर आने वाली हैं। फिल्मकार महेश भट्ट सत्तर के दशक की चर्चित अभिनेत्री रहीं परवीन बॉबी पर आधारित वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। 4 फरवरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े कलाकारों और निर्देशक के नामों का खुलासा कर दिया था। सामने आई जानकारी के अनुसार इस वेब सीरीज में दक्षिण सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अमला पॉल, परवीन बॉबी का किरदार निभा सकती हैं। 

4 of 5
अपकमिंग वेब सीरीज की स्टारकास्ट के साथ महेश भट्ट - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महेश भट्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'जियो स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स की वेब सीरीज की स्टार कॉस्ट को पेश करते हैं। यह एक नाटकीय प्यार की कहानी होगी जो 70 के दशक के हिंदी सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें अमला पॉल, ताहीर राज भसीन, अमृता पुरी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज पुष्पदीप भारद्वाज द्वारा निर्देशित की जाएगी।' हालांकि वेब सीरीज का नाम और इसकी रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amala Paul - फोटो : instagram
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में अमला एक दम से सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल अमला ने फिल्म 'अदाई' में अमला पॉल ने न्यूड सीन दिया था, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई थीं।  फिल्म में अमला पॉल ने एक ऐसी बेटी का किरदार निभाया था जो एक रात नशे में लापता हो जाती है। उस वक्त अमला ने बताया था कि इस फिल्म से पहले मैं रेप पीड़िता, संघर्ष करती महिला,बहन और मां का किरदार करके बोर हो चुकी थी। ऐसे में मैंने अदाई करने का फैसला किया। वहीं अमला पॉल ने बताया था कि जब वह न्यूड सीन कर रही थीं तो उस समय फिल्म के सेट पर करीब 15 लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें