फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'होटल के कमरे में ले जाकर...'

Fri, 21 Sep 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में एक्टर्स-एकट्रेसेस अपनी पहचान बनाने के लिए आते हैं लेकिन कई बार उन्हें यहां की कड़वी सच्चाई से रूबरू होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ 22 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस के साथ। मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वालीं एक्ट्रेस ने एक 25 साल के युवक पर रेप का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
rape
एक्ट्रेस का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 4 सितंबर को एक्ट्रेस राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में थीं। घटना के बाद महिला ने अलवर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने मुंबई में ही पढ़ाई पूरी की है। साल 2014 में वो आरोपी के साथ उसी के कॉलेज में पढ़ती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
rape
सोशल मीडिया के जरिये दोनों की बातचीत शुरू हुई और एक-दूसरे के फोन नंबर लिए। इसी दौरान लड़के ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया और लड़के ने उसे अपने घर ले जाने की बात कही। 4 सितंबर को दोनों नीमराणा पहुंचे। एक्ट्रेस के साथ उसकी बहन और दोस्त भी साथ थीं। सभी लोग एक होटल में रुके थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी ने एक्ट्रेस से रेप किया।

4 of 5
rape
आधिकारिक बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि 'आरोपी उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। 6 सितंबर को वो मुंबई आ गई। जब एक्ट्रेस ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से मना कर दिया।' मामले के बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rape
अलवर पुलिस का कहना है कि मुंबई के ओशिवारा थाने से उन्हें जीरो एफआईआर बुधवार को मिली है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 370 (रेप) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी अभी दिल्ली स्थित अपने घर पर है उसे दिल्ली से बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें