बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी एक्शन फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इन फिल्मों में उनके खतरनाक स्टंट को देखकर दर्शक सिनेमाघरों में तालियां बजाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें हमारे एक्टर्स स्क्रीन पर चीते से लेकर शेर, बाघ और तेंदुए जैसे खूंखार माने गए जंगली जानवर के साथ फाइट सीन करते दिखाए गए हैं, जहां नए जमाने में कंप्यूटर ग्राफिक्स के माध्यम से ऐसे सीन दिखाए जाते हैं। वहीं, सिनेमा के बीते दौर में स्क्रीन पर अभिनेता रियल शेर-चीतों के साथ फाइट करते नजर आए थे। आइए जानते हैं इन धाकड़ स्टार्स के बारे में.....