बॉलीवुड में आपने अक्सर स्टार्स को एक्टिंग ,सिंगिंग और डांसिंग करते हुए देखा होगा। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड चल पड़ा है और वह यह है कि कई एक्टर्स अब लेखक बन चुके हैं। जी हां, अक्सर कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने वाले ये सितारें अब कलम पकड़ कर भी लोगों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स को लोग दीवानगी की हद तक पसंद करते हैं। उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक फैंस अक्सर उनके जीवन से जुड़ी हर बारीकी को जानना चाहते हैं। स्टार्स के बारे में जानने को लेकर फैंस के बीच देखी गई जिज्ञासा को पब्लिशर्स किताबें निकालकर भुनाते हैं। ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने किताबें लिखी हैं। कुछ उनके जीवन के अनुभवों के बारे में हैं, कुछ उनकी सफलता की यात्रा के बारे में हैं। अक्सर इन किताबों से स्टार्स अपने फैंस को अपनी जिंदगी की गहराई को अवगत कराते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक सफल राइटर भी हैं।