फैंस के बीच सिंघम नाम से मशहूर सूर्या शिवकुमार और उनकी पत्नी दोनों ही दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम है। जहां अभिनय की दुनिया में अभिनेता सूर्या के सितारे बुलंदी पर हैं तो वहीं उनकी पत्नी ज्योतिका भी कुछ कम नहीं हैं। दोनों ही नेशनल फिल्म अवार्ड विजेता रह चुके हैं। एक्ट्रेस कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक ज्योतिका और सूर्या 11 सितंबर को अपनी शादी की सालगिरह मनाते हैं। दोनों ने शादी से पहले फिल्मों साथ काम किया था और इनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही तो चलिए इनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर जानते हैं कैसे ये ऑनस्क्रीन जोड़ी शादी की मंजिल तक पहुंची।