फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Known By Role: पंचायत वाले बिनोद से साइलेंसर तक, कोरोना से भी तेजी से वायरल हुए इन सितारों के किरदार

Wed, 05 Oct 2022 05:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 6
बिनोद, साइलेंसर - फोटो : सोशल मीडिया
हर शख्स अपने हुनर के लिए एक पहचान चाहता है। वो सोचता है कि वो जो भी करे उसके लिए लोग उसे पहचाने। अभिनय के क्षेत्र में काम करने वालों में ये चाहत अन्य लोगों से ज्यादा देखी जाती है। वह अपने असल जीवन के किरदार को भूलकर किसी अन्य किरदार में समा जाने की हरसंभव कोशिश करते हैं। इसके बदले वह दर्शकों से सिर्फ इतना चाहते हैं कि सभी उनके काम के लिए तालियां बजाएं, उन्हें उनके किरदार के जरिए पहचानें। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनके किरदार के लिए ही जाना जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अशोक पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
बिनोद (पंचायत)
कुछ समय पहले रिलीज हुई वेब सीरीज पंचायत 2 लोगों द्वारा खूब पसंद की गई है। इस सीरीज के पहले और दूसरे दोनों पार्ट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। सिर्फ इतना ही नहीं इनके डायलॉग्स भी लोगों की जुबान पर हैं। इसी सीरीज का एक किरदार है बिनोद, जो सीरीज रिलीज होने के बाद कोरोना से भी तेज गति से वायरल हुआ था। दरअसल इनका असली नाम अशोक पाठक है, लेकिन लोग उनको पंचायत वाले बिनोद के नाम से ही जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (दिल्ली क्राइम)
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार अदा किया है। अभिनेत्री को उनके नाम से ज्यादा इस किरदार के जरिए जाना जाता है।

4 of 6
ओमी वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
साइलेंसर (3 इडियट्स)
3 इडियट्स बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में हर शख्स ने दमदार किरदार अदा किया है। फिल्म में ओमी वैद्य ने साइलेंसर का रोल निभाया है, जो काफी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
आदित्य कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पर्पन्डिक्युलर (गैंग्स ऑफ वासेपुर)
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के हर किरदार को लोगों का खूब प्यार मिला है। वैसे जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें बता दें कि आपके प्यारे पर्पन्डिक्युलर का असल नाम आदित्य कुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आदित्य लाखिया - फोटो : सोशल मीडिया
कचरा (लगान)
कचरा ने ‘लगान’ में स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाई। फिल्म का ये किरदार भी लोगों ने बेइंतिहा पसंद किया था। इस रोल को आदित्य लाखिया ने निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें